Friday, February 12, 2010
शिव एवं गण
नमस्कार
हालचाल ठीक है न।
आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज महाशिवरात्रि है। हिन्दुओं का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। पुराण कथाओं के अनुसार आज के दिन शिव का विवाह हुआ। आज के दिन शिव जी प्रसन्न रहते हैं। आशुतोष भगवान शिव के भक्तों के लिए भी प्रसन्नता का विषय है। स्नान भारतीय पर्वों का सबसे महान कार्य है। इसलिए भक्तगण पवित्र नदियों, सरोवरों कूपों में स्नान करने को आतुर रहते हैं। भक्त गण आपस में प्रतियोगी भी हो जाते हैं। इस प्रतियोगिता में कुछ अप्रिय भी हो जाया करता है।
इस वर्ष हरिद्वार में कुम्भ स्नान का वर्ष है। आज वहां पर प्रथम शाही स्नान हुआ। साधु संतों का शाही स्नान नाम सुनकर कुछ अटपटा लगता है। स्नान का सबसे बड़ा पुण्य स्थल हरिद्वार में ब्रह्म कुण्ड है। इस स्थान पर शाही स्नान के लिए साधु समाज में भी प्रतियोगिता होती है। प्रशासन को नाकों चना चबा लेना पड़ता है। आज यहाँ स्नान जूना अखांड़े के संतो साधुओं नागाओं के स्नान से प्रारम्भ हुआ। वहां उपस्थित लोगों ने भी देखा दूसरों ने दूरदर्शन की कृपा से देखा ।
दूर से देखने पर कभी लगता है की ये क्या हो रहा है भाई? लेकिन मानव के जीवन में इस तरह के अनुभव भी बड़े काम के लगते हैं। अगर शरीर साथ दे तो इस प्रकार के अनुभव बड़े काम के होते हैं। धर्म का अफीम भी कभी कभी बड़ा लाभ करता है।
आज भारत में जनतंत्र की एक झूठी परीक्षा का दिन भी रहा। पूरे महाराष्ट्र की सरकार, केंद्र सरकार विशेष कर कांग्रेस आज मुम्बई में अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म माय नेम इज खान के प्रथम प्रदर्शन के लिए परेशान रहे। भारतीय जनतंत्र की एक अनोखी राजनैतिक पार्टी शिवसेना अपना बल दिखाती रही। मीडिया वाले आज दिन भर लोकतंत्र की जीत हार कराते रहे।
जनतंत्र हर ओर से हारता रहा। राजनैतिक दल व नेता जीतते रहे, आदमी हारता रहा। पत्रकार भी जीत गए। फिल्म भी जीत गयी। हीरो का दाम बढ़ गया। शरद पवार की पार्टी और शिवसेना का तालमेल थोड़ा बढ़ गया ।
हाथ मलते मलते राज ठाकरे भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा लिए तथा कांग्रेस को बता दिए की हाथ मिलाये रहो।
नमस्कार।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment