Monday, December 27, 2010

प्याज और पोलिटिक्स

नमस्कार!
प्याज और पोलिटिक्स
प्याज भी गजब की चीज है. भारत में और भी गजब की चीज है. यह कई बार राजनीति की शिकार हो चुकी है. कई बार राजनीति भी प्याज की शिकार हो चुकी है. प्याज को छीलते जाईये फिर वैसी की वैसी. यही हाल राजनीति का है बहस पर बहस पर परिणाम नदारद.   इस समय भ्रष्टाचार और प्याज दोनों कांग्रेस के लिए संकट बने हुए हैं. भ्रष्टाचार के मेले में प्याज की माला पहनकर गंधाते हुए लोग दूसरे का बदबू सूँघ रहे हैं. कुछ छिलके विकीलीक्स ने उतारे कुछ टेप्स ने उतारे कुछ अखबारों ने उतारे.

भाजपा इस समय भ्रष्टाचार समाप्त करने के किसी योजना के लिए नहीं बल्कि कुछ और उद्देश्य लेकर भी मैदान में है. आखिर २जी स्पेक्ट्रम वाला मामला तब भी अखबारों में छापा था जब आबंटन हुआ था लेकिन तब मामला  टाँय   टाँय फिस्स हो गया था. अब अचानक प्याज छिलके जल्दी जल्दी उतारे जाने लगे तो तमाम लोगों की आँखों में आंसू आगये हैं.

No comments:

Post a Comment