Saturday, January 1, 2011

स्वागत-2011

स्वागत-२०११
नमस्कार!

आज का सूर्योदय कुछ ख़ास था. रात को बदली छाई रही, नव वर्ष २०११ का  स्वागत  हल्की फुहार के साथ हुआ. धीरे धीरे भारत में भी  यह त्यौहार  का रूप लेता  जा रहा है. बधाइयां, मिठाइयां, पटाखे, नाच, गान,धूम धड़ाका चल रहा है. बूढ़े, जवान, बच्चे सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. हो गया त्यौहार. कैलेण्डर बदल गए. डायरियां बदल गई. उपहार दिए लिए जा रहे हैं. नये साल के नए सपने नए प्रस्ताव नई नई बातें. साल कुछ दे जाता है कुछ ले जाता है.

कोई भी त्यौहार एक नया उत्साह दे जाता है, यह त्यौहार जाड़े के साथ आता है. जाड़े में हिदुओं के कई त्यौहार आते हैं जो नहान के त्यौहार होते हैं. यही त्यौहार जिसमें भारतीयों को अपने जैसे काम करने में खूब मजा आता है. मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और तमाम श्रद्धास्थल लोगों से भर जा रहे हैं.

स्वागत २०११    

1 comment:

  1. आपके ब्लॉग काफी अच्छे हैं.. पर एक तो एक ही नाम से दो-दो ब्लॉग हैं और कई ब्लोगों पर काफी दिन से कुछ लिखा नहीं गया है.. तो अगर कोई आपके ब्लोगर प्रोफाइल पर आता है तो उसे समझ नहीं आता कि वर्तमान में आप किस ब्लॉग पर सक्रिय हैं. इसलिए बेहतर होगा यदि आप अपने बंद से पड़े ब्लोग्स को डैशबोर्ड पर न दिखाएँ.. इससे अधिक लोग आपकी पोस्ट्स तक पहुँच पायेंगे.. नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं...

    ReplyDelete